बिजनौर (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जैन धर्मशाला सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार, पत्रकार एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की, जबकि संचालन विनीत राजपूत ने किया।
पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने का आह्वान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वीरेश बल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारिता पर पूंजीवादी प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से मिशनरी पत्रकारिता की मूल भावना को जीवित रखने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि अनेक महान व्यक्तित्वों ने अपने जीवन की शुरुआत पत्रकारिता से की और इसी माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया।
पत्रकारों को निरंतर अध्ययन और तथ्यपरकता पर देना होगा ध्यान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को केवल समाचार लेखन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि निरंतर अध्ययन और ज्ञानवर्धन पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का जागरूक और जिम्मेदार वर्ग होता है, इसलिए किसी भी साक्षात्कार या विषय पर कार्य करने से पहले उसे पूरी तैयारी और तथ्यात्मक जानकारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
यूपी जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्योति लाल शर्मा ने सरकार से समाचार पत्रों को जीएसटी से मुक्त करने तथा पत्रकार सुरक्षा कोष की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए पत्रकारों को संगठित होकर आवाज उठानी होगी।
हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर चर्चा, पत्रकार हुए सम्मानित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके अलावा यूनियन के महामंत्री अनुज चौधरी, अनुराग शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, मुनीश त्यागी, आबिद रजा तथा इफ्तिखार कुरैशी सहित अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कौशिक, अनिल बिश्नोई, केके अग्रवाल, इफ्तिखार मलिक, संजीव कुमार भुईयार, नवचेतन शर्मा, सचिन वर्मा, नदीम अहमद आजाद, राजेंद्र कुमार शर्मा, तुषार वर्मा, राजकुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार खन्ना, आशु आर्य, मरगूब रहमानी, मुसब्बर हुसैन, दीपक वशिष्ठ, अनुज त्यागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
