72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, बुजुर्ग ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“A 72-year-old woman was murdered with an axe; the elderly man surrendered to the police.” IMAGE CREDIT TO POLICE & REPORTER

——–रिश्तों का खौफनाक अंत, सुबह-सुबह हुई वारदात से गांव में फैली सनसनी

मुरादनगर (शिखर समाचार)। ग्राम रावली में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं रावली पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है तथा घर में शव पड़ा है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में चारपाई पर महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी हरपाल ने बताया कि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पूछताछ में आरोपी हरपाल ने बताया कि वह अपनी बेटी कंचन, दामाद तथा दो नातियों कुणाल और अजय के साथ रह रहा था। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के समय बेटी और दामाद किसी कार्य से मेरठ गए हुए थे।
हरपाल मूल रूप से मोरटा कब्रिस्तान क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रावली स्थित अपनी बेटी के घर पर पत्नी उर्मिला के साथ रह रहा था। परिवार के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हरपाल ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

J 190

नाती ने पुलिस को बताया कि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नाती ने पुलिस को बताया कि उसके नाना की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और नाना नानी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के समय दोनों नाती अंदर कमरे में सो रहे थे, जबकि दादा दादी बाहर चारपाई पर सो रहे थे।
आरोपी की बेटी कंचन ने बताया कि वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थी। सुबह करीब छह बजे घर लौटने पर पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। उसने बताया कि उसके पिता स्वभाव से अच्छे थे, लेकिन मां से उनका अक्सर विवाद रहता था। परिवार ने यह भी बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व बेटे की मृत्यु के बाद से हरपाल काफी परेशान और उदास रहने लगा था।
एसीपी ने बताया कि आरोपी हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है तथा घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह-सुबह हुई इस दर्दनाक वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Share This Article
Leave a comment