शनि अमावस्या पर ब्रजघाट में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Security arrangements at Brajghat tightened for Shani Amavasya; the District Magistrate and Superintendent of Police conducted an inspection.” IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। शनि अमावस्या के अवसर पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाकर स्नान न करने की अपील की तथा बैरिकेडिंग से आगे जाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका गढ़ की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी को गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment