मथुरा (शिखर समाचार)। विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के मथुरा आगमन पर होटल कदंब कुटीर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ धोबी, जिला प्रतिनिधि कैलाश नाथ सिंघल एडवोकेट एवं पार्षद विकास दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान “डॉ. सुरेन्द्र चौधरी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
स्वागत समारोह में रेखा रानी एडवोकेट, भारत गर्ग, देव प्रजापति, सुधीर दुबे, चंद्रपाल दिवाकर, आदित्य यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के आगमन को संगठन के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए उनका अभिनंदन किया।
