आगरा (शिखर समाचार)। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार एवं कर्तव्यनिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी तथा आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को ‘राष्ट्र सुरक्षा के प्रहरी’ सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान वर्ष 2025 में धर्मांतरण से जुड़े एक बड़े गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
धर्मांतरण गिरोह के खुलासे पर मिला सम्मान
समारोह के दौरान गोपाल राय ने कहा कि दीपक कुमार जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही देश की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील विषयों पर दृढ़ता और निष्पक्षता के साथ की गई कार्रवाई समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है।
दीपक कुमार के नेतृत्व में आगरा में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य हुए हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हुआ है। उनके कार्यकाल में पुलिस विभाग ने न केवल अपराधों पर नियंत्रण पाया है, बल्कि जनविश्वास को भी मजबूत किया है।
प्रशासनिक दक्षता का परिचय
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
दीपक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर की गई सशक्त कार्रवाई को प्रशासनिक साहस और सूझबूझ का उदाहरण माना जा रहा है।
इस अवसर पर परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दीपक कुमार के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में परिषद की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई तथा निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
