जनपद में शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A grand ceremony for honoring Shiksha Mitras and distributing increased honorarium was successfully held in the district. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

——-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामय उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह का सजीव प्रसारण प्रदेशभर के साथ जनपद गौतम बुद्धनगर में भी उत्साहपूर्वक देखा गया।

जीएनआईओटी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनपद गौतम बुद्धनगर में यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गोरखपुर से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम को देखा और मुख्यमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास) जसवंत सिंह सैनी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष नोएडा महेश चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षामित्रों को मिला बढ़े हुए मानदेय का लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी ने अपने संबोधन में मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षामित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर शिक्षामित्रों को ₹18,000 मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 628 शिक्षामित्रों और 38 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का लाभ मिला।

WhatsApp Image 2026 05 02 at 7.18.38 PM 5

शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रदर्शनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया, जहां शैक्षिक नवाचार, शिक्षण सामग्री, डिजिटल माध्यमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment