नोडल अधिकारी ने जालबपुर गूदड़ गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The nodal officer inspected the development works in Jalalpur Goodar village and gave necessary instructions. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। नोडल अधिकारी योगेश कुमार, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंडी समिति किरतपुर तथा नजीबाबाद ब्लॉक के ग्राम जालबपुर गूदड़ का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडी समिति में गेहूं खरीद पर जताई नाराजगी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्राम जालबपुर गूदड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 62 छात्रों पर 7 अध्यापक पाए जाने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मानकों के अनुसार शिक्षकों का समायोजन करने के निर्देश दिए। गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की जानकारी सूचना पट्ट पर अंकित कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान गांव के छह तालाब अनुपयोगी पाए जाने पर उन्होंने मत्स्य पालन शुरू कराने और इच्छुक व्यक्तियों को आवंटन करने के निर्देश दिए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें। ग्रामीणों द्वारा पेयजल मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने की शिकायत पर उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को माह के अंत तक सभी सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी।

विकास कार्यों की सराहना, नए निर्माण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की जागरूकता की सराहना करते हुए उन्होंने गांव के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में शादी घर के निर्माण हेतु स्थान चिन्हित कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, उप जिलाधिकारी आशुतोष जैसवाल, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम वीरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत तथा खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment