नगर पालिका बिजनौर में ऋण मेला आयोजित, रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को बांटे गए लोन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
administration is on alert regarding a possible flood, and preparations have been intensified. IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

बिजनौर (शिखर समाचार)।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (विस्तार एवं पुनर्गठन) के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद बिजनौर के प्रांगण स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में एक विशेष बैंक कैंप का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य योजना के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के लंबित आवेदनों को मौके पर स्वीकृत कर उनका वितरण करना रहा।

संयुक्त बैंक कैंप में लंबित आवेदनों का निस्तारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस संयुक्त शिविर में नगर की विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया। शिविर में इंडियन बैंक (राम का चौराहा) के शाखा प्रबंधक सौरभ सिंह, इंडियन बैंक (शक्ति शाखा) के विजय कृष्ण, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के दीपक चंद प्रकाश, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रशांत कुमार, पंजाब नेशनल बैंक (सिविल लाइन) के अंकित कुमार तथा पंजाब नेशनल बैंक (आरबीडी शाखा) की आयुषी सिंह ने अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित लंबित आवेदनों पर मौके पर ही कार्यवाही करते हुए कई मामलों का निस्तारण किया।

स्वनिधि योजना से मिल रही रोजगार को मजबूती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों एवं रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। बैंकों के सहयोग से लंबित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कर लाभार्थियों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके रोजगार को मजबूती मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, आउटसोर्सिंग कर्मचारी हिमांशु, गुफरान सहित अन्य पालिका कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment