संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The administration is on alert regarding a possible flood, and preparations have been intensified. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार)।

जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए बाढ़ पूर्व कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

तटबंधों और जल स्तर पर विशेष निगरानी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि तटबंधों और कटान प्रभावित स्थानों पर समय रहते बालू और बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल स्तर के बढ़ने-घटने की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जल निकासी विभाग को सौंपी गई।

नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत राज विभाग को नालों की सफाई, जलभराव की निकासी तथा नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जर्जर तारों और खंभों को तत्काल हटाने के लिए कहा गया।

राहत, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्थाओं पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान नाव और मोटरबोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जीवन रक्षक जैकेट की संख्या का आकलन करने तथा आवश्यकता अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राशन और ईंधन उपलब्ध कराने को कहा गया।

लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलियों की मरम्मत तथा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए दवाइयों का पर्याप्त भंडार रखने और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस विभाग को बाढ़ चौकियों और शरणालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया। पेयजल व्यवस्था को लेकर जल निगम, नलकूप विभाग और पंचायत राज विभाग को हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment