आईटीएस मोहन नगर में एमसीए बैच को भावपूर्ण विदाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Emotional farewell given to MCA batch at ITS Mohan Nagar. IMAGE CREDIT TO ITS

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहन नगर में शनिवार को एमसीए (2024–2026) बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उड़ान सपनों के और थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए विभाग की संयोजिका डॉ. पूजा धर और सह संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, जबकि वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व का भी निर्माण करता है।

विद्यार्थियों को सफलता और नैतिकता का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

निदेशक डॉ. पांडेय ने विद्यार्थियों को सफलता, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए इसे नई शुरुआत बताया। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से रंगारंग माहौल बनाया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चयन किया गया।

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह वितरित किए गए और समूह छायाचित्र के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a comment