किशोरी मोहे अपनों की लीजो संकीर्तन में भक्ति की बही सरिता, श्रद्धालु झूमे

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Devotional wave flows in ‘Kishori Mohe Apno Ki Lejo’ sankirtan; devotees sway in devotion IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली। (शिखर समाचार) शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में देर रात्रि श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “किशोरी मोहे अपनों की लीजो” पांचवें संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमने को विवश हो गए।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ संकीर्तन का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संकीर्तन का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल, कुशांक चौहान, विनोद गर्ग और प्रदीप कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वृंदावन से आईं आरूषि गंभीर, बरसाना से पियूष भार्गव, शामली के सौरभ वर्मा और हरीश नामदेव ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भव्य दरबार और 56 भोग का आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में श्री बांके बिहारी, श्री राधा बल्लभ और श्री राधा रमण के भव्य दरबार सजाए गए, जहां 56 भोग अर्पित किए गए और 108 दीपों की ज्योति प्रज्वलित की गई। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। संकीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर रविकांत गर्ग, शिवांक गर्ग, ओमप्रकाश, रिचांशु गोयल, अर्पित गुप्ता, राघव जैन, आयुष गुप्ता, शिवम सिंघल, अंकित संगल, दीपक गोयल, अयुषमान, आकाश संगल और अनमोल गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment