हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Interstate gang involved in high-tension electric wire theft busted; 10 accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

शामली। (शिखर समाचार) थाना बाबरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 बंडल हाईटेंशन विद्युत तार, चार वाहन और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

हाईटेंशन तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों ने जनपद के थाना झिंझिंना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा, थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम भैंसवाल, थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम कनियान तथा थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम भाज्जू सहित कई स्थानों पर विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

सुनसान इलाकों में बनाते थे चोरी की योजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान और कम आवाजाही वाले ग्रामीण व जंगल क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों को चिन्हित कर रात के समय वाहनों से पहुंचते थे और इलेक्ट्रॉनिक वायर कटर, ब्लेड व दस्तानों की मदद से तार काट लेते थे। चोरी किए गए तारों को पहले सुनसान स्थानों पर छिपाकर बाद में अलग-अलग वाहनों से बेचने की योजना बनाते थे।

10 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ गोलू, फरमान, अफसर, मुशीद, आकाश कुमार, देवेंद्र गुप्ता, नितीश कुमार, नीरज, जगनू और इन्द्रजीत के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment