शामली। (शिखर समाचार) शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्यूबवेल और नलकूपों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार, नगदी और घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस लाइन में रविवार को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि ग्राम ऐरटी, काबड़ौत, बलवा और लांक के जंगल में स्थित ट्यूबवेलों से फरवरी, मार्च और मई में चोरी की घटनाएं हुई थीं। अज्ञात चोरों द्वारा तार चोरी किए जाने के मामलों में कोतवाली शामली में मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दीपक उर्फ विक्की पुत्र राकेश और अश्वनी उर्फ गोलू पुत्र शहजोर निवासी ग्राम भभीसा थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 990 ग्राम तांबे का तार, 1800 रुपये नगद तथा पेचकस और प्लास बरामद हुए।
बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस दौरान एएसपी सुमित शुक्ला और सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
