गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार धर्मातारण के मामले सामने आने के बाद उनका विरोध किया जा रहा है। इस बार राजनगर एक्सटेंशन में धर्मातारण का मामला उठाने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। कृष्ण एंक्लेव सोसायटी के अंदर चल रहे एक प्रीस्कूल में अवैध रूप से चर्च चलने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं कैंब्रिज प्रीस्कूल में अवैध रूप से चर्च चलते हुए धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए।
प्रीस्कूल में अवैध गतिविधियों का आरोप
लोगों ने आरोप लगाया कि संडे के दिन प्रीस्कूल में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को कई संदिग्ध चीज भी स्कूल के अंदर से मिली। पुलिस ने प्रीस्कूल के अंदर से मिली सामग्री को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग और संगठन पहुंचे धरने पर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
वहीं जब सोसायटी के निवासी धर्मातारण का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे तो हिंदू संगठन को भी इसकी जानकारी मिल गई और वह भी इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। सोसायटी निवासियों के धरने पर बैठने के बाद थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।
कई हफ्तों से की जा रही थी निगरानी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह पिछले कई हफ्तों से इस प्रीस्कूल की मॉनिटर कर रहे थे और उन्हें शक हुआ कि संडे के दिन इस स्कूल में विशेष क्लासेस लगाई जाती हैं, जिसमें अवैध रूप से चर्च चलते हुए बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है। जब उन्हें इस संबंध में सूचना मिली तो वह सभी एकत्रित होकर इसका विरोध करने लगे।
पुलिस ने स्कूल की जांच करते हुए बेसमेंट को चेक किया, जहां पर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य को एकत्रित किया है। हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजनगर एक्सटेंशन की इस सोसायटी में धर्मांतरण से जुड़ा कार्य इस स्कूल के अंदर किया जा रहा है। इस कार्य को रोकने के लिए वह सभी एकत्रित हुए और स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। जब तक पुलिस इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक वह सभी लोग मिलकर इसका विरोध करते रहेंगे।
