मोदीनगर: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, दिल्ली मेरठ मार्ग जाम

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Modinagar, women created a ruckus in protest against smart meters, and blocked the Delhi–Meerut Road. IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)। मोदीनगर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने तहसील के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

समाधान दिवस में भड़का विरोध

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बेगमाबाद, जगतपुरी और हनुमान पुरी समेत कई कॉलोनियों से बड़ी संख्या में महिलाएं नारेबाजी करती हुई वहां पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि विद्युत विभाग बिना उनकी सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उनका कहना था कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में वृद्धि हुई है और कई तकनीकी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। महिलाओं ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध तेज कर दिया।

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

काफी देर तक हंगामा और प्रदर्शन के बाद जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो महिलाएं सड़क पर उतर आईं और दिल्ली मेरठ मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनके घरों से स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वे स्वयं इन्हें उखाड़कर विद्युत विभाग के कार्यालय में फेंक देंगी।

पुलिस ने कराया जाम खत्म, बैठक का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर महिलाओं को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। इसके बाद महिलाएं डबल स्टोरी स्थित विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अधिकारी वहां से जा चुके थे।

इस मामले में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सहमति से ही लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे के समाधान के लिए बुधवार को उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment