ट्रायल में दमखम दिखाकर खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए बनाई जगह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Players secured spots in the state championship IMAGE CREDIT TO शामली एथलेटिक्स संघ

शामली। (शिखर समाचार)
शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 30 से 40 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 7 और 8 मई 2026 को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित होने वाली 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक प्रथम और शाकिर द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शाकिर ने पहला तथा श्रीदेव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक प्रथम और राजन द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में आरव मलिक प्रथम तथा सुरेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में संजीव ने पहला और कमल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर स्टेबल चेज में प्रदीप कुमार प्रथम तथा सचिन कुमार द्वितीय रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में धीरेंद्र देशवाल ने पहला और साजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में परी प्रथम और शालू द्वितीय रहीं, जबकि 1500 मीटर दौड़ में नेहा पवार ने पहला और रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु अहलावत, आजाद चौधरी, सचिन पवार, आकाश पवार, प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, तेजपाल, सुरेंद्र, कर्मवीर, रमेश, पीतम, धीरज, अनिल, अजय और विकास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment