भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में 5 नई बसों का शुभारंभ, सुरक्षा और सुविधा को मिला नया आयाम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Five new buses inaugurated at Bhaskar International School, enhancing safety and convenience IMAGE CREDIT TO स्कूल

कैराना/शामली। (शिखर समाचार)
छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भास्कर इंटरनेशनल स्कूल ने सराहनीय पहल की है। विद्यालय परिसर में शुक्रवार को 5 नई स्कूल बसों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बस चालकों को चाबियां सौंपकर उन्हें सुरक्षित संचालन के निर्देश भी दिए गए।

5 नई स्कूल बसों का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमितेश शर्मा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि नई बसों के शामिल होने से विद्यालय की परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा के आधुनिक मानकों से लैस बसें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि सभी नई बसों में सुरक्षा के आधुनिक मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। इनमें आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राएं बिना किसी असुविधा के सुरक्षित रूप से विद्यालय आ जा सकें।

विद्यालय की इस पहल से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।

Share This Article
Leave a comment