ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, 12 घायल

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A truck and a roadways bus collided, leaving 12 people injured. IMAGE CREDIT TO पुलिस

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक और उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी।

ट्रक से टक्कर, बस में मची अफरा-तफरी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली से उत्तराखंड की ओर जा रही रोडवेज बस के आगे चल रहे ट्रक से अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों को गंभीर झटका लगा और कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment