श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा अभियान : 25 स्थानों पर मेडिकल कैंप, 1 मई को 201 शिविरों का महाअभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A major campaign for workers’ health: medical camps held at 25 locations, and a mega drive of 201 camps scheduled on May 1 IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 25 स्थानों पर व्यापक मेडिकल कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में हजारों श्रमिकों ने पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन, सूरजपुर में आयोजित कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया और श्रमिकों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। श्रमिकों ने सेवाओं पर संतोष जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ताकि भविष्य में और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

25 स्थानों पर व्यापक मेडिकल कैंपों का आयोजन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनपद में स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 25 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए गए, जहां हजारों श्रमिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेडिकल कैंपों में मैमोग्राफी, ब्रेस्ट स्कैनिंग, दंत उपचार, एक्स-रे, आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन और मुफ्त चश्मा वितरण जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बच्चों के लिए भी पीडियाट्रिक सेवाएं दी गईं।

टीबी, कैंसर स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड की सुविधा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामान्य जांच, दवा वितरण, टीबी, एचआईवी, कैंसर स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड बनाने जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। कई क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी जांच की गई।

1 मई को जनपद में विशेष स्वास्थ्य महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 201 कैंप लगाए जाएंगे और सभी सरकारी व 22 निजी अस्पतालों में पूरे दिन श्रमिकों की निशुल्क जांच व ऑपरेशन किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment