गाजियाबाद (शिखर समाचार)
लोनी इंदिरापुरी में श्री राम कथा का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे मौजूद
लोनी क्षेत्र के इंदिरापुरी में आयोजित श्री राम कथा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हुआ, जिससे वातावरण धार्मिक उत्साह से भर गया।
सनातन संस्कृति और श्री राम के आदर्शों पर वक्तव्यों की गूंज
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
मंच से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री राम को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने परिवार और समाज के लिए वनवास स्वीकार कर त्याग का मार्ग चुना। उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव देखा गया।
डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का जिक्र, विपक्ष पर निशाना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध पहले भी किया गया था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
