NH-334 पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, डिवाइडर चढ़कर बस स्टैंड पर खड़े लोगों को रौंदा 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A high-speed car turned deadly on NH-334, mounting the divider and running over people standing at a bus stop. Three women died in the tragic incident, and three others were injured. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 334 पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बस व ऑटो का इंतजार कर रहे लोगों को कुचल दिया। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल हैं।
घटना के बाद हाईवे पर अफरा तफरी और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

कैसे हुआ हादसा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जानकारी के अनुसार, गांव मुर्शदपुर स्थित ढाबे के पास बने बस स्टैंड पर ग्राम ब्रजनाथपुर निवासी सितारा (52) और सरोज शर्मा (60) गुलावठी जाने के लिए बस और ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान शारदा (53) अपनी पुत्री रूबी (25) और उसके दो बच्चों लविश (6) व खुशी (4) को छोड़ने आई थीं। सभी लोग सड़क किनारे खड़े थे।
तभी हापुड़ की ओर से आ रही सफेद रंग की डैटसन रेडी गो (UP15CJ6315) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीधे लोगों को टक्कर मार दी।

तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

हादसे में सितारा और सरोज शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल शारदा (53) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रूबी और मासूम लविश घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

Share This Article
Leave a comment