हापुड़ (शिखर समाचार)। पटेल माउन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल परिसर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
मुख्य अतिथि कविता माथरे (जिला अध्यक्ष, भाजपा) तथा विशिष्ट अतिथि प्रशांत त्यागी (नगर अध्यक्ष, भाजपा) और गगन बाटला (सचिव, रामतीर्थ कॉलेज ग्रुप) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत नन्हें बच्चों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर किया गया, जबकि प्रधानाचार्य मोहित कुमार कृष्णा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को पुरस्कार और सम्मान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार रीबा और गौरांश को प्रदान किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया गया।
