गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में औद्योगिक स्तर को अधिक विकसित करने के लिए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करना बेहद जरूरी है। इस दिशा में पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में परमजीत हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा
बैठक की अध्यक्षता धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर जोन/मुख्यालय ने की। व्यापार मण्डल और व्यापारी बंधुओं ने बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को रखा। डीसीपी ने तफसील से सभी समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गस्त बढ़ाने के आदेश बैठक में दिए गए। साथ ही व्यापारियों से आग्रह किया गया कि यदि उन्हें कोई भी फिरौती या अपराध करने के लिए मजबूर या उकसाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनका पूर्ण सहयोग करते हुए सख्त कार्रवाई करेगी।
ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रैफिक विभाग के अधिकारी लगातार सड़कों पर निरीक्षण कर रहे हैं। व्यापारियों को भी सहयोग करते हुए अपने वाहनों को नियम अनुसार खड़ा करने की हिदायत दी गई, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने और अन्य वाहन आसानी से गुजर सकें।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
बैठक में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
