खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत खतौली थाना क्षेत्र की एंटी रोमियो टीम ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ लाडपुर लिसोड़ा गांव के पंचायत घर परिसर में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान टीम ने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/
इसके साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की और बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का कैसे उपयोग किया जाए।
जागरूकता और बच्चों की सुरक्षा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए और बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड टच और बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया।
