एनएच 9 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला ड्राइवर की मौत, सीसीटीवी में कैद हुईं पूरी घटना

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Severe accident on NH 9: High-speed car crashes into stationary vehicles, female driver dies; entire incident captured on CCTV. IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 9 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा भिड़ी, जिससे कार चला रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे का विवरण

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही कार बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी निधि (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment