गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
राष्ट्र विरोधी गतिविधि के मामले में बनाई गई एसआईटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने एक बार फिर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला सहित नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इस संबंध में बिहार निवासी नौशाद और मथुरा निवासी मीरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सोशल मीडिया के जरिए गिरोह का संचालन
खास बात यह है कि नौशाद सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चिन्हित कर इस काम में शामिल करता था। इसी कड़ी में थाना कौशांबी पुलिस को विदेशियों को फोटो और वीडियो के माध्यम से संवेदनशील जानकारी भेजने की सूचना मिली थी।
पहले हुई गिरफ्तारी और खुलासा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
कौशांबी पुलिस ने 14 मार्च 2026 को इस मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान 11 अन्य लोगों के नाम सामने आए। आरोपियों के मोबाइल से सुरक्षित और धार्मिक स्थलों से जुड़े फोटो और वीडियो भी बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, उन्हें प्रत्येक फोटो के 10 हजार रुपये और वीडियो के 20 हजार रुपये मिलते थे।
तकनीक के जरिए जासूसी का प्रयास
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने सौर ऊर्जा से चलने वाले सिम-आधारित स्टैंड-अलोन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे, जिनके माध्यम से संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर जानकारी जुटाई जा रही थी। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया।
एसआईटी की कार्रवाई और अब तक की गिरफ्तारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sant-balyogi-umeshnath-maharaj-meets-pm/
एसआईटी ने सामने आए 11 अभियुक्तों में से 9 को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 14 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें और वीडियो विदेशी नंबरों पर भेज रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ ‘ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
