चोरी के दोपहिया वाहन से छिनैती करने वाले 2 अभियुक्तों को शालीमार गार्डन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Shalimar Garden police arrested two accused who snatched belongings using a stolen two-wheeler. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी के दोपहिया वाहन से छिनैती करने वाले 2 अभियुक्त मोहम्मद अमन और अमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 1 स्कूटी, 1 मोटर साइकिल, स्नैचिंग किया हुआ 1 मोबाइल फोन और 1 पीली धातु की कान के झुमके की चेन बरामद की।

चैकिंग में गिरफ्तार आरोपी

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल कर यह मोबाइल और चैन स्नेचिंग जैसी वारदात को अंजाम देते थे।

आपराधिक रिकॉर्ड और पूछताछ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक रिकार्ड की भी तलाश कर रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मोटरसाइकिल को उन्होंने नंदनगरी और स्कूटी को जीटीबी एंक्लेव से चोरी किया था। चोरी किए गए दोपहिया वाहन से उन्होंने मोबाइल और चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

Share This Article
Leave a comment