संगठन की मजबूती से होगा राष्ट्र निर्माण: संजय विनायक जोशी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Nation-building will happen through the strength of the organization: Sanjay Vinayak Joshi IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार)

विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी से शामली, पानीपत और करनाल की टीम ने मुलाकात की। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी और उद्योगपति सुमेन्द्र सैनी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल करने तथा समाज में एकता और समरसता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

संजय विनायक जोशी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए संगठन का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समाज और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

दीपक सैनी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाए रखने और समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में इसम सिंह, धीरज भारतीय, अनिल सैनी प्रधान, नरेश शर्मा, विजय मल्होत्रा, वरुण गोयल, सूर्यकांत सैनी, राहुल नामदेव और राधेश्याम सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment