बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुंबई की चकाचौंध से दूर अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना में समय बिता रहे हैं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक उनके निवास पर पहुंचे और शिष्टाचार भेंट की।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से शिष्टाचार भेंट
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात कर युवाओं के लिए कला और अभिनय के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर चर्चा की।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रेरक यात्रा और लोकसंवाद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/
मोनू मलिक ने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर पूरे देश और दुनिया में बुढ़ाना का नाम रोशन किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब भी अपने पैतृक घर आते हैं तो बड़े सितारे की तरह नहीं, बल्कि एक साधारण बुढ़ाना निवासी की तरह अपनों के बीच घुल-मिल जाते हैं। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उनकी मिट्टी और क्षेत्र के लोगों के प्रति लगाव सराहनीय है और उनसे मिलकर हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है।
