मधुबन बापूधाम में अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का सख़्त प्रहार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The authority launched a strict crackdown on illegal constructions in Madhuban Bapudham. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—–अनुमति के बिना बने निर्माण सील, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। शनिवार को प्रवर्तन जोन-03 की टीम ने मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति के किए गए अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम का जोरदार विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण निर्माणकर्ताओं की एक न चली।

बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट के पास खसरा संख्या-370 पर अमित चौधरी, सूर्या प्रकाश, अजय सिंह, महावीर सिंह, जबर सिंह, ओमकार, जयवीर, जसवीर और उदयवीर द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इन निर्माणों के लिए प्राधिकरण से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया था और न ही कोई अनुमति ली गई थी।

पुलिस बल ने संभाली स्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

कार्यवाही के दौरान जब टीम सीलिंग करने पहुंची, तो निर्माणकर्ताओं और उनके समर्थकों ने काम रोकने की कोशिश की और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, प्राधिकरण के पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और कानूनी प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

जीडीए की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/

अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे। जीडीए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर में किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य जोन में भी इसी तरह की बड़ी ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।—–अनुमति के बिना बने निर्माण सील, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

Share This Article
Leave a comment