हापुड़ का गौरव दानिश कुरैशी को मुंबई में नेशनल गुड सेमेरिटन पुरस्कार से किया सम्मानित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Hapur's pride Danish Qureshi was honored with the National Good Samaritan Award in Mumbai IMAGE CREDIT TO दानिश कुरैशी

हापुड़/मुंबई (शिखर समाचार)
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट एवं विक्की कौशल ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले निवासी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर दानिश कुरैशी को नेशनल गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित किया।

देश भर से चुने गए पांच नागरिकों को राष्ट्रीय सम्मान: दानिश कुरैशी सहित हिमाचल, त्रिपुरा, पुणे और पटना के सेवा-संवेदना से जुड़े लोग हुए सम्मानित

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/two-innocent-children-died-in-separate-incidents-within-two-weeks-after-falling-into-a-drain-2026-01-23

इस सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित पांच नागरिकों को उनकी सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दानिश कुरैशी समेत हिमाचल, त्रिपुरा, पुणे और पटना से भी एक-एक व्यक्ति को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस अवसर पर कहा कि यदि समाज के हर व्यक्ति ने समय रहते हुए घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया, तो इससे न केवल जीवन बचेंगे बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है क्योंकि प्रत्येक जीवन किसी का बेटा, भाई या पति होता है, और उसकी रक्षा करना मानवता की सर्वोच्च सेवा है।

दानिश कुरैशी के सम्मान पर नेताओं-समाजसेवियों की बधाई की बौछार, फोन और सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/students-undertake-an-educational/

दानिश कुरैशी के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मनोज वाल्मीकी, रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दीपक चौधरी, रालोद के नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, डॉ. असद सिद्दीकी, डॉ. दिलशाद अली, डॉ. आमिर अब्बासी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव यूथ इमरान इलाही, सोहेल सैफी, हाजी साजिद, शाहरुख, सोनिया, डॉ. केपी सिंह, डॉ. नवीन और जाहिद अली सहित अनेक लोगों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी।

इस प्रकार हापुड़ जिले का यह युवा समाजसेवी राष्ट्रीय स्तर पर मानवता और सेवा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पूरे देश के सामने प्रतिष्ठित हो गया है।

Share This Article
Leave a comment