ट्रॉनिका सिटी में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Fire breaks out in factory in Tronica City, fire department brings the fire under control IMAGE CREDIT TO फायर ब्रिगेड पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अग्नि हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं दमकल विभाग की टीम आग लगने की कारणों की जाँच कर रही है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन लोनी पर अजय नामक व्यक्ति ने आकर बताया कि ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी-3 में प्लाट नंबर डी-12 में फैक्ट्री में आग लगी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंच कर देखा कि आग प्रिंट पैक इंडिया प्लाट नंबर डी-12 सेक्टर बी-3 के 600 वर्ग मीटर भूतल और 2 मंजिला निर्मित फैक्ट्री के भूतल पर आग लगी हुई है। फायर सर्विस यूनिट ने तीन हौज पाईप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना शुरू किया। आग लगने के कारण फैक्ट्री में काफी धुआं हो गया था, जिस कारण अंदर जा पाना मुश्किल हो रहा था। एफएस यूनिट ने दो बीए सेट पहनकर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करते हुए आग बुझाना जारी रखा। त्वरित कार्य करते हुए आग को कुछ ही देर में कड़ी मेहनत के बावजूद काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस यूनिट ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। इस अग्निकांड के दौरान किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a comment