सिंभावली में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण, 187 बच्चों को मिला लाभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Assistive devices distributed to disabled children in Simbhaoli, 187 children benefited IMAGE CREDIT TO REPORTER

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर के निर्देशन में जनपद स्तरीय सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास क्षेत्र सिंभावली के उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक और दैनिक जीवन में सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

मुख्य अतिथि सतपाल यादव के साथ शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-strict-action-against-negligent-doctors-and-health-workers-in-ghaziabad-to-improve-healthcare-quality-201768829068907.html

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतपाल यादव उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन संजय शर्मा ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जफर सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरोही, प्रवीण शर्मा, डीसी अमित शर्मा, नदीम, सुमित, पिंटू, देवेंद्र आदि गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत समग्र शिक्षा योजना के तहत कुल 187 बच्चों को 266 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 5 वैशाखी, 62 श्रवण यंत्र, 7 सीपी चेयर, 28 एल्बो क्रच, 23 रोलटर, 73 टीएलएम किट, 15 ट्राई साइकिल और 35 व्हीलचेयर शामिल रहीं। ये सभी उपकरण बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान किए गए।

एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को वितरित हुए सहायक उपकरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/nehru-world-school-student-sanskriti-bana/

यह वितरण शिविर एलिम्को कानपुर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विकास, सूरजपाल (ऑडियोलॉजिस्ट), रवि कुमार तथा डाटा ऑपरेटर अमन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जनपद हापुड़ के विकासखंड सिंभावली में धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली एवं नगर क्षेत्र हापुड़ के दिव्यांग बच्चों को इस शिविर के माध्यम से उपकरण उपलब्ध कराए गए।

इसके अतिरिक्त स्पेशल एजुकेटर दिनबन्धु पाण्डेय, बृजेश कुमार, परमानन्द, शाहनवाज, मिलन शर्मा, रमाकांत सिंह सहित अन्य विशेष शिक्षकों के सहयोग से सभी पात्र बच्चों तक सहायता सामग्री पहुंचाई गई। पूरा कार्यक्रम जिला समन्वयक (समेकित) संजय कुमार यादव के नेतृत्व में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

Share This Article
Leave a comment