शारदा विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
‘Swadeshi Sankalp Run’ on Swami Vivekananda Jayanti at Sharda University, message of self-reliant India IMAGE CREDIT TO यूनिवर्सिटी

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। शारदा विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वदेशी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रेरक कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

विश्वविद्यालय में दौड़ का जश्न, छात्र-शिक्षक ने लिया स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

ALSO READ:https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ghaziabad/ghaziabad-news-elderly-man-body-found-in-brave-hearts-society-flat-for-10-days/articleshow/126487279.cms

दौड़ में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। दौड़ के दौरान परिसर देशभक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया।

इस अवसर पर अनुसंधान अधिष्ठाता भुवनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज के समय में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की सोच को नई दिशा देते हैं।

स्वदेशी संकल्प के साथ समापन, स्थानीय उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को समर्थन देने का वचन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/e-tender-process-intensified-for-operation/

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया। सभी ने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग और स्थानीय उद्योगों के समर्थन का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और स्वदेशी जागरण मंच के प्रति आभार प्रकट किया।

यह आयोजन शारदा विश्वविद्यालय की राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में आर सी सिंह, प्रमोद कुमार (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), पल्लवी गुप्ता, मोहित साहनी, शांति नारायण, प्रमोद कुमार, शशांक शर्मा, पंकज त्रिपाठी, विक्रांत, सोहनलाल, रचना बंसल सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a comment