बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 ठग गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gang who cheated by posing as insurance company representative busted, 5 thugs arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न बीमा कम्पनियों का प्रतिनिधि बताकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के 5 सदस्य ऋषभ, विनय, आशीष, हिमांशु और यशपाल वर्मा को थाना नंदग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए 12 मोबाइल फोन, 1 चेक, 12 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड तथा हुंडई वेन्यू कार बरामद की। खास बात यह है कि यह गैंग विदेशी नागरिकों को भी ठगा करता था। एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अन्तर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों को ठगा करते थे। गैंग के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनकी गिरफ्तारी से साइबर ठगी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि सरवन, विक्की और हिमांशु लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का कॉल सेंटर चलाया करते थे। कॉल सेंटर का डाटा निकाल कर वह लोगों को पॉलिसी बेचने के नाम पर फोन करते। लोगों को पॉलिसी में अधिक लालच देकर पैसे ठग लिया करते थे। लोगों को अपना जाल में फंसने के लिए फर्जी रसीद भेजते थे। ठगी की राशि को बैंक अकाउंट में मंगवाते थे और पैसों को एटीएम से निकाल कर आपस में बांट लिया करते थे।

Share This Article
Leave a comment