गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले चारों साहिबजादों की अमर शहादत को नमन करते हुए 26 दिसंबर को विजय नगर स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल में भव्य विचार गोष्ठी एवं साहिबजादों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया।
सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में सिख समाज के गणमान्य सदस्य रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे। सिख समाज की ओर से इंद्रजीत सिंह टीटू, एस.पी. सिंह ओबेरॉय, जोगेंद्र सिंह और गुलशन भामरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संयोजक सचिन डेढ़ा एवं सह-संयोजक बलप्रीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को साहिबजादों के अद्वितीय साहस, धर्मनिष्ठा और बलिदान से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में साहिबजादों के जीवन संघर्ष, वीरता और शहादत को चित्रों व ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
सांसद अतुल गर्ग: ‘चार साहिबजादों का बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा’
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/exhibition-inaugurated-at-bjp-office/
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। अल्पायु में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिखाया गया उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि साहिबजादों का जीवन यह सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए त्याग और समर्पण सर्वोपरि है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है।

सिख समाज के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि साहिबजादों की शहादत मानव इतिहास की अद्वितीय घटना है। अत्याचार के सामने न झुककर उन्होंने धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं एस.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक बलप्रीत सिंह एवं मयंक शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी प
