गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर वासियों से दुकान तथा घरों के बाहर अवैध रूप से बढ़े हुए रैंप को हटाने की अपील की गई है, जिसमें एसे रैंप जिनके द्वारा यातायात का आवागमन बाधित हो रहा है तथा जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे रैंप को स्वयं हटाने के लिए अपील करते हुए निगम का सहयोग करने के लिए कहा गया है। इसी के साथ नगर आयुक्त ने रैंप न हटाने की दशा में वार्ड वार अभियान चलाने के निर्देश भी दिए है, जिसमें अवैध रैंप को तोड़कर मार्गो को सुगम बनाने की निर्देश टीम को दिए गए है। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले पांचो जोन में दुकानदारों तथा रहवासियों को सड़कों पर आ रहे अवैध रैंप को हटाने के लिए अपील की जा रही है तथा शहर में जाम की स्थिति को खत्म करने के लिए नगर आयुक्त ने शहर वासियों से अपील की है। इसके अलावा समय सीमा निर्धारित करते हुए निगम की टीम घर-घर जाकर बढ़े हुए रैंप हटाने के लिए अपील कर रही है। मार्गो को बाधित करने वाले रैंप न हटाने की दशा में अभियान चलाते हुए हटाने के निर्देश भी दिए गए है, जिसमें मुख्य रूप से समस्त जोनल प्रभारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। शहर हित में आवागमन को सरल बनाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अहम कदम उठाए जा रहा है, जिसमें नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से अपील भी की जा रही है।
