गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बांग्लादेश के ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन किया गया था। विश्व कप में भारत ने चीनी टीम को हरा कर भारत का नाम रोशन किया। इस जीत में गाजियाबाद में तैनात महिला आरक्षी अनु कुमारी ने अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने अनु कुमारी के शानदार प्रदर्शन पर उनको 50 हजार रुपए देते हुए सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि बांग्लादेश में जाकर भारत का नाम रोशन करने पर पूरी महिला टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। अनु कुमारी ने विश्व कप में अहम भूमिका निभाते हुए गाजियाबाद पुलिस के साथ-साथ भारत देश का गौरव भी बढ़ाया है। उनका यह प्रदर्शन अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गाजियाबाद में तैनात सभी पुलिसकर्मी गौरवान्वित महसूस करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
