गोवंशों को नगर निगम ने पहनाए गर्म कपडे, गौशाला में लगाए तिरपाल

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The Municipal Corporation dressed the cattle in warm clothes and laid tarpaulins in the cowshed IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए नंदी पार्क गौशाला में तिरपाल की व्यवस्था कर दी है। ठंड से गोवंश को परेशानी ना हो इसलिए उनको गर्म कपड़े पहना दिए गए है। इसके अलावा अलागव की व्यवस्था भी गौशाला में गोवंशों के लिए कर दी गई है। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर ठंड की शुरुआत में ही गौशाला में तिरपाल लगाने का कार्य करा दिया गया है। छोटे बछडो तथा बछिया को भी झूल पहनाने का कार्य कराया जा रहा है। ठंड में छोटे गोवंशों का विशेष ध्यान टीम के द्वारा रखा जा रहा है इसके अतिरिक्त गोवंशों का ध्यान रखने वाली टीम को भी कंबल वितरित किए गए है तथा हीटर भी लगाए गए है। निराश्रित गोवंश को भी गौशाला में आश्रय देने का कार्य किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment