मधुबन बापूधाम में शुरू होगा 100 करोड़ का मेगा डेवलपमेंट ड्राइव: योजना का ब्लूप्रिंट फाइनल, सड़क-ड्रेनेज से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक बड़े बदलाव की तैयारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A ₹100-crore mega development drive will begin in Madhuban Bapudham: The blueprint of the plan is finalized, preparations underway for major changes from roads and drainage to overall infrastructure IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना के व्यापक विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू कर दिया है। उपाध्यक्ष द्वारा परियोजना ब्लूप्रिंट को अंतिम मंजूरी दिए जाने के बाद सचिव राजेश कुमार सिंह और अभियंत्रण अनुभाग की टीम ने क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा तय कर दी है।

100 करोड़ की मेगा योजना से बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर—किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-tragic-murder-suicide-pregnant-wife-killed-by-husband-in-ghaziabad-farmhouse-201763477258876.html

योजना में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, ड्रेनेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और अन्य आवश्यक कार्यों की शुरुआत जल्द की जाएगी। आठ सौ एकड़ में विकसित हो रही इस योजना से न सिर्फ क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा बल्कि किसानों को भी बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को 647 भूखंडों के आवंटन का मार्ग प्रशस्त हो चुका है, जिससे लंबे समय से लंबित प्रक्रिया को गति मिली है।

भूखंड लॉटरी घोषित—मधुबन बापूधाम अब बड़े बदलाव की दहलीज़ पर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/invaluable-literary-contributions/

प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन लॉटरी की तिथियाँ भी घोषित कर दी हैं
27 नवंबर को 40, 60, 90 और 150 वर्गमीटर के भूखंडों का आवंटन होगा।
28 नवंबर को 200 से 2000 वर्गमीटर तक के बड़े भूखंडों का ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। तेजी से आगे बढ़ रही यह प्रक्रिया मधुबन बापूधाम योजना के आवंटियों और किसानों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। व्यापक विकास कार्यों के शुरू होने के साथ क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क, बेहतर ड्रेनेज और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्ग साफ हो गया है, जिससे आने वाले समय में मधुबन बापूधाम गाजियाबाद के प्रमुख विकसित क्षेत्रों में शुमार होने की ओर कदम बढ़ा चुका है।

WhatsApp Image 2025 11 18 at 7.16.41 PM 2

Share This Article
Leave a comment