जीरो टॉलरेंस नीति : डीसीपी ने अनुशासनहीनता पर किया 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Zero Tolerance Policy: DCP suspends 5 police personnel for indiscipline. IMAGE CREDIT TO फाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गोड़ के आदेश पर गाजियाबाद में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है, जिससे पुलिसिंग को मजबूत करते हुए लॉ एंड ऑर्डर को सुदृढ़ किया जा सके। अगर कोई भी पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता या कार्य में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सोमवार को अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही दिखाने पर डीसीपी धवल जायसवाल ने 3 उप निरीक्षक और 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। इसी कड़ी में थाना साहिबाबाद पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव को सस्पेंड किया गया। उनके ऊपर दुर्व्यवहार करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगे थे।

कई थानों के पुलिसकर्मी निलंबित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा थाना नंदग्राम पर तैनात उपनिरीक्षक आकाश कुमार, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार और आरक्षी सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया। इन सभी को अनुशासनहीनता करने पर निलंबित किया गया है। वहीं थाना अंकुर विहार के डाबर तालाब चौकी पर तैनात कार्यवाहक उपनिरीक्षक अवनीश को भी अनुशासनहीनता करने पर सस्पेंड किया गया।

जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्य में अनुशासनहीनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कार्य में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment