महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: एसआईएमएस व वाऴ फाउंडेशन ने शुरू किया ‘ऐशआथी सक्षम’ कौशल विकास केंद्र

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Women Empowerment Takes a New Flight: SIMS and VAJ Foundation Launch ‘Aishathi Saksham’ Skill Development Center Image Credit: इंस्टीट्यूट

हापुड़ (शिखर समाचार)। महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से वाऴ फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (एसआईएमएस), हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में “ऐशआथी सक्षम” महिला कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक, रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आश्रया रामचंद्रन एवं आथिरा रामचंद्रन ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर “ऐशआथी सक्षम” महिला कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया।

महिला सशक्तिकरण से परिवार और समाज होगा मजबूत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर वाऴ फाउंडेशन की संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी तथा सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन रम्या रामचंद्रन ने कहा कि यह पहल केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर भविष्य की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और नए अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मेजर जनरल डॉ. चरणजीत सिंह अहलूवालिया, सीनियर एडवाइजर ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल, डायरेक्टर रघुवर दत्त, जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए. रेवंत कुमार सहित चिकित्सकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

छह माह का निःशुल्क प्रशिक्षण, कंप्यूटर और ब्यूटी एंड वेलनेस पाठ्यक्रम शामिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास में भी योगदान देना है। वहीं डॉ. ए. रेवंत कुमार ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में दूरदर्शी एवं अनुकरणीय पहल बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए छह माह का पूर्णतः निःशुल्क प्रमाणपत्र आधारित प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा ब्यूटी एंड वेलनेस से जुड़े रोजगारपरक पाठ्यक्रम विशेषज्ञों द्वारा कराए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोनिका गुप्ता ने किया। समापन पर अतिथियों ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर इस पहल की सराहना की। सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन ने भी शुभकामना संदेश प्रेषित किया।

Share This Article
Leave a comment