भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा रथ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Devotees Gather in Large Numbers at Lord Jagannath’s Rath Yatra, Pull Chariot Barefoot with Devotion Image Credit: रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। नगर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि दिल्ली-मेरठ मार्ग के दोनों ओर दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह मोदी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद हुआ।

विधायक डॉ. मंजू सिवाच, आयोजन समिति से जुड़े अजय अग्रवाल, घनश्याम मोदी, विशाल बंसल, निर्दोष तथा अन्य पदाधिकारियों ने भगवान की आरती कर रथयात्रा को रवाना किया।

भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह रहा बरकरार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव रस्सियों के सहारे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए पूरे मार्ग पर चलते रहे।

संकीर्तन मंडली के कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की भी व्यवस्था की गई।

चार घंटे बाद शिवशक्ति मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

रथयात्रा मोदी मंदिर से प्रारंभ होकर रुक्मणी मार्केट, बस स्टैंड और राज चौक होते हुए लगभग चार घंटे बाद बैंक कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

समापन पर भगवान की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के दौरान पुलिस बल और आयोजन समिति के स्वयंसेवक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सक्रिय रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment