विकास कार्यों पर दुष्प्रचार करने वालों को जनता देगी जवाब : विधायक डॉ. मंजू सिवाच

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Those who spread misinformation about development works will be answered by the public: MLA Dr. Manju Siwach. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार): विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने गिनाए विकास कार्य, आरोपों को बताया निराधार

मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने मंगलवार को अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है।

मलिन बस्तियों और सड़क निर्माण को लेकर गिनाईं उपलब्धियां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विधायक ने कहा कि नंद नगरी, चूना भट्टी सहित कई मलिन बस्तियां वर्षों से विकास से वंचित थीं। उनके प्रयासों से इन क्षेत्रों में पहली बार सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में शासन के सहयोग से विधायक निधि के अतिरिक्त करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।

डॉ. सिवाच ने गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में कुश्ती खिलाड़ियों के लिए मैट और खेल उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर में कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, लेकिन उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर राष्ट्रीय एवं अन्य प्रतिभाशाली कुश्ती खिलाड़ियों से चर्चा के बाद छाया पब्लिक स्कूल का चयन किया गया।

खेल सुविधाओं और सड़क परियोजनाओं पर दी जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां उपलब्ध कराए गए मैट और उपकरण किसी एक संस्था के लिए नहीं, बल्कि नगर के सभी कुश्ती खिलाड़ियों के उपयोग के लिए हैं।

विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 24 सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है, जबकि जर्जर हालत में पड़ी 25 अन्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन सड़कों का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र सिखेड़ा रोड पर भी सड़क निर्माण कराया गया है।

विकास कार्यों को प्राथमिकता बताई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विधायक ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बना रहे हैं, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ही उनकी प्राथमिकता हैं और आगे भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद वैशाली, भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र सिवाच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment