ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
ग्रीष्म ऋतु में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए जा रहे हैं।
अलग-अलग इकाइयों से खाद्य नमूने लिए गए
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम निर्माण इकाई से आइसकैंडी का नमूना तथा डिवाइन आइसक्रीम निर्माण इकाई से आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया। वहीं सेक्टर-64 नोएडा स्थित गोल्ड स्मिथ रिटेल सर्विसेज लिमिटेड से दूध, क्रीम तथा रेड वेलवेट क्रीम (निरूला ब्रांड) के नमूने लिए गए।
जांच के दौरान रेड वेलवेट क्रीम के लेबल पर आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी अंकित नहीं पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए 2.3 किलोग्राम के 25 डिब्बों को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया।
अन्य स्थानों से भी नमूने संग्रहित, जांच जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इसके अतिरिक्त सेक्टर-73 नोएडा स्थित क्वार्ले आइसक्रीम से एक नमूना लिया गया, जबकि सेक्टर-04 रोजा जलालपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित भवनाथ आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक्स निर्माण इकाई से कुल्फी एवं बादाम शेक के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/
विभाग द्वारा हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर भी जांच की गई, जिसमें कहीं भी ऐसी बिक्री नहीं पाई गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
