सर्वसम्मति से स्वाति जिंदल बनीं टैक्स बार एसोसिएशन की अध्यक्ष

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Swati Jindal was unanimously elected as the President of the Tax Bar Association.” IMAGE CREDIT TO एसोसिएशन

गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)

गाजियाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026–27 के संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से सीए स्वाति जिंदल को अध्यक्ष तथा सीए गुलशन थापर को सचिव निर्वाचित किया गया।

17 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, शांतिपूर्ण रही प्रक्रिया

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

राजनगर स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी हुई, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए स्वाति जिंदल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संस्था की गरिमा एवं सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ संस्था के हित में कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

टैक्स प्रोफेशनल्स की समस्याओं पर रहेगा विशेष फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि टैक्स अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटों की समस्याओं के समाधान, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
Leave a comment