अवैध रूप से संचालित दो मदरसे सील, पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Two Illegally Operated Madrasas Sealed in Joint Action by Police and Administration – IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध कब्जों, अवैध रूप से संचालित संस्थानों तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो मदरसों को सील कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में की गई।

संयुक्त जांच में सामने आई अनियमितताएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

वक्फ निरीक्षक, नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिशासी अधिकारी तथा नायब तहसीलदार सदर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर लोकप्रिय विहार स्थित मदरसा रहमानिया अरेबिया कासिम-उल-उलूम और मोहल्ला बीरबल स्थित सुल्तान अलारफीन मदरसा बिना मान्यता और आवश्यक अनुमतियों के संचालित पाए गए। जांच में सामने आया कि दोनों मदरसे जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पंजीकृत नहीं हैं और उनके संचालन की कोई वैध स्वीकृति भी प्राप्त नहीं की गई थी।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित संस्थाओं के पास वैध एवं जीवित पंजीकरण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा मदरसा परिसरों में अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे थे। इन कमियों को देखते हुए प्रशासन ने दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी और आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्रशासन ने संबंधित प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मुनादी कराई गई तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। साथ ही क्षेत्र के 14 हिस्ट्रीशीटरों का घर-घर जाकर सत्यापन भी किया गया।

पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने कहा कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों के बयान और भविष्य की नीति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि अवैध कारोबार, अवैध कब्जे, बिना अनुमति संस्थानों का संचालन तथा कमजोर और असहाय लोगों के उत्पीड़न को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सील किए गए मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके वैकल्पिक विद्यालयों में प्रवेश की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वर्गीय सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात कर पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप नगर पालिका खोड़ा में परिवार के एक सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment