जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों का किया औचक निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Conducts Surprise Inspection of All Sections at the Collectorate – IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

——कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, रिकॉर्ड रूम में शासनादेश अपडेट रखने पर जोर

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत अनुभाग, अभियोजन कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, सीआरए सहित अन्य शाखाओं का जायजा लेकर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति और अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की तथा कुछ स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नजारत नाजिर को तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के समय शासनादेशों के अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शासनादेश समय-समय पर अपडेट किए जाएं और अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अभिलेखों के संरक्षण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था को पूरी तरह कार्यशील और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में स्वच्छता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव तथा जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

Share This Article
Leave a comment