शौक के लिए सगे भाई मिलकर करते थे लूट, मुठभेड़ में दोनों गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two biological brothers used to commit robberies for fun; both were arrested in an encounter IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कवि नगर पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो शौक के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने गोविंदपुरम में मुठभेड़ में दिनेश और पंकज को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दिनेश के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर 2 तंमचे 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, चैन के दो टुकडे पीली धातु और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर बरामद की। एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गोविंदपुरम में पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जब इन्हें रुकने का इशारा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिनेश के दोनों पैरों में गोली लग गई। दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने मौका से ही दिनेश के भाई पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दिनेश पर 7और पंकज पर 3 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जिसके कई सदस्यों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वह सभी मिलकर मोबाइल और आभूषण की लूट व छीनेती करते है।

WhatsApp Image 2025 11 15 at 7.37.18 PM 4
Share This Article
Leave a comment