हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई ट्रेनिंग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Training held at the Municipal Corporation headquarters under the chairmanship of the Municipal Commissioner regarding house tax. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में टैक्स विभाग टीम की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग कार्यक्रम में जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक द्वितीय, टैक्स विभाग लिपिक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर को नई संशोधित दरों के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सभी छूट के साथ शासन के निर्देश के क्रम में केवल 20% से 21% की वृद्धि हाउस टैक्स में हो रही है।

टैक्स विभाग टीम को दी गई विस्तृत जानकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय उपस्थित रहे, जिन्होंने टैक्स विभाग टीम को नई दरों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। ट्रेनिंग के दौरान नगर आयुक्त ने टीम से सीधा संवाद करते हुए जनहित में लागू हाउस टैक्स की नई संशोधित दरों पर संपूर्ण जानकारी रखने तथा दी जाने वाली छूट की पूरी जानकारी समझने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नई संशोधित दरों के अनुसार कैलकुलेशन को पूरी तरह समझा जाए और जल्द से जल्द सॉफ्टवेयर पर भी इन्हें अपलोड किया जाए। उन्होंने 10 दिन के भीतर यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही करदाताओं को नई दरों की सही जानकारी देकर जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

टैक्स समायोजन और ब्याज से राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निर्देशों के अनुसार अधिक जमा हुआ टैक्स 3 वर्ष के भीतर तीन समान किस्तों में समायोजित किया जाएगा। साथ ही तीन माह तक किसी भी करदाता पर 12% ब्याज नहीं लगाया जाएगा, जिससे करदाताओं को राहत मिलेगी।

अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को टैक्स विभाग टीम की चल रही ट्रेनिंग की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सकें।

Share This Article
Leave a comment